शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को उद्धव सरकार ने दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत को उद्धव सरकार ने दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा, केंद्र में मंत्री पद से दिया था इस्तीफा


 


शिवसेना सांसद अरविंद सांवत को राज्य की उद्धव सरकार ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। उन्हें केंद्र सरकार के पास राज्य से जुड़ी लंबित समस्याओं का फॉलोअप करने वाली सांसदों की समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सावंत केंद्र सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री थे। हालांकि, जब महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना में अलगाव हुआ था तो उन्होंने केंद्र में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


भाजपा पर वादाखिलाफी का लगाया था आरोप
अरविंद सावंत ने केंद्र में मंत्री पद छोड़ने के दौरान कहा था, "महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में भाजपा एवं शिवसेना में एक फार्मूले पर सहमति बनी थी और दोनों पक्ष आश्वस्त थे। लेकिन भाजपा का इस फार्मूले से मुकरना चौंकाने वाली बात है। शिवसेना का पक्ष सत्य का है और भाजपा का असत्य का है। दोनों पक्षों ने यह स्वीकार किया था, लेकिन इससे इंकार कर शिवसेना को झूठा बताने की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाला है और राज्य के स्वाभिमान पर धब्बा है। इसलिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।"